Home Dil se जब मैं तुमसे मिली
Dil se

जब मैं तुमसे मिली

Share
Share

           

जब मैं तुमसे मिली सब कुछ याद है उस दिन का

कहाँ जानती थी कि एक दिन ऐसा भी हो जाएगा 

मिलते ही तुमसे ये दिल मेरा तुम्हारा हो जाएगा 

पल पल हरपल तुम्हारे ही खयालों में खो जाएगा

मेरे इस पागल जी को फिर और नही कुछ भायेगा

तेरे वास्ते कुछ भी करने को राजी हो जाएगा

कहाँ जानती थी कि एक दिन ऐसा भी हो जाएगा

तुमने भी तो बदले में हाथ मेरा जब पकड़ा था

जोरो से दिल धड़का था बेमौसम पानी बरसा था

बड़े प्यार से तुमने मेरी आँखों में जब झांका था

बाहों में लेकर मुझको जब अपना हक जतलाया था

मुझसे बिछड़ने तेरा दिल अब राजी न हो पायेगा

कहाँ जानती थी कि एक दिन ऐसा भी हो जाएगा

हर बात याद है उस दिन की जब मैं तुमसे मिली।

उषा चित्रांगद

Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...