Home Dil se कभी मां बाप की कीमत कभी घर बार की कीमत।
Dil se

कभी मां बाप की कीमत कभी घर बार की कीमत।

Share
Share

Cover Pic Credit:https://www.google.com/imgres

कभी मां बाप की कीमत कभी घर बार की कीमत।

अगर न हो पता लगती है तब परिवार की कीमत।

हमेशा जीत को भी जीत लेता है जो दुनिया में,

समझता खूब है बस इक ज़रा सी हार की कीमत।

महज़ रोटी की खातिर चैन से सोया न जो छः दिन।

वही बस जानता हफ्ते में इक इतवार की कीमत।

बिछड़कर, टूटकर उल्फ़त में रोया जो कई रातें।

चुकानी पड़ रही उसको महज़ इज़हार की कीमत।

जो कहते हैं मुझे दुनिया से मतलब ही नहीं हैं अब।

ज़रा समझा भी दो कोई उन्हें संसार की कीमत।

मुहब्बत का मैं शायर हूँ मुहब्बत है धरम मेरा।

मुझे मालूम है दुनियां में सबके प्यार की कीमत।
——-सिद्धार्थ मिश्रा

Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...