Home Dil se स्त्री
Dil se

स्त्री

Share
Share

 वो तुम न थे वो तुम्हारा गुरुर था 

जिसने मुझे एहसास दिलाया

कि मैं एक स्त्री हूँ और तुम्हारे 

मुकाबले मेरा अपना कोई वजूद नही

मेरी खुशी मेरा स्वाभिमान सब बेमानी

तुम्हारे झूठे अहंकार के चलते

मुझे कब क्या बोलना है क्या नही

ये कभी समझ ही नही पाई

धीरे धीरे तुम्हारी खुशी की खातिर

खुद में खुद को समेटती चली गयी

और खत्म कर दी सब ख्वाहिशें

अब ये जो मैं तुम्हारे पास हूँ न 

क्या हूँ क्यूँ हूँ और कैसी हूँ

तुम्हारे पास होकर भी तुम्हारी नही हूँ

उषा चित्रांगद

            

Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...