Home Dil se जेठ की धूप
Dil se

जेठ की धूप

Share
Share

जेठ महीने की चिलचिलाती धूप में पसीने से लथपथ सरला सिर पर ईंट रख कर ढो रही थी  . आज कई दिनों के बाद उसे काम मिला था. पेट की आग जो न करवाये वह थोड़ा है .  6 वर्षीय मुन्नी  अपने 3 वर्षीय  भाई  नन्हें छुट्टन के साथ पेड़ की छांव  में बैठी हुई अपनी अम्मा  की बात याद करके बहुत खुश हो रही थी .

“ नन्हें  ‘आज शाम को अम्मा को पैसा मिलेगा तो अम्मा   दाल भात  बनायेगी . आज हम लोगों को  भर पेट दाल भात  खाने को मिलेगा. “  नन्हां भाई बहन की बात सुन कर खुशी से नाचने लगा .

उसी समय कोठी का दरवाजा खुला, प्रौढ मालकिन बाहर आई और उन दोनों को  देखते ही चिल्ला पड़ी ,’भागो यहाँ से …अभी कुछ चुरा कर ले जाओगे …दोनों बच्चे सहमे हुये  छाँव से निकल कर चिलचिलाती धूप में आकर बैठ गये थे

 वह  वराण्डे में  खेल रहे अपने बच्चों से बोली, ‘ तुम लोग बाहर  क्यों खेल रहे हो …अंदर चलो एसी में खेलो… जेठ की  धूप लग गई तो…

मासूम छुट्टन बोला, “दीदी  जेठ की धूप क्या होती है ?’’

पद्मा अग्रवाल

Padmaagrawal33@gmail.com

   

Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...