Home Dil se आमंत्रण
Dil se

आमंत्रण

Share
Share

आमंत्रण 


आइए श्रीमान फिर पीलीभीत शहर में,

 कान्हा वाली बांसुरी भी

आपको बुलाती है।

 हिरणों की कूदफाँदबाघ

भी लुभा रहे हैं,

खुशबू बाँसमती की

दुनिया को भाती है।

चूकना न आप ‘चूका”

बाइफर’ में आने को,

‘सात-झाल’ ‘साइफन’

वादियाँ बुलातीं हैं।देवहा, माला, शारदा

डैम की अनूप छटा,

उद्गम से आदि गंगा’

गोमती’ बुलातीं हैं।।—-
 गौरी शंकर बाबा ने

आशीष भेजा है माता

यशवन्तरि नित ही आपको बुलातीं हैं।

 सेल्हा बाबा सिद्धदेव 

आशिष हैं बरसाते

वेणु सुता गूँगा देवि

सर्वदा बुलाती हैं।

।दुर्ग नृप मोरध्वज

बना है मरौरी बीच,

शोभा नदी नहरों की

 अति सरसाती है।

सम्पूर्ण पूरनपुर

हैइंद्र थापे वन ‘बाबा’

त्रेता वाले त्रेतानाथ

 लीला अति भाती है।।

सतीश मिश्र ‘अचूक'(कवि/पत्रकार) 

Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...