Home Dil se हे रघुनन्दन ! दशरथ नन्दन
Dil se

हे रघुनन्दन ! दशरथ नन्दन

Share
Share

Cover Pic Credit:https://www.google.com/imgres

हे रघुनन्दन ! दशरथ नन्दन,

 करबद्ध , तुम्हें शत शत वन्दन ।

हे दिव्य रूप! सन्ताप हरो

सबके आँचल में हर्ष भरो

मस्तक पर धार्य मुकुट, चन्दन, 

हे रघुनन्दन! दशरथ नन्दन…,

करबद्ध , तुम्हें शत शत वन्दन ।


वन गमन तुम्हारा अति पावन,

 जो था आज्ञा का अनुपालन,

 तिस पर रोया कानन- कानन

हे रघुनन्दन!दशरथ नन्दन….., 

करबद्ध ,तुम्हें शत शत वन्दन ।
तुम मर्यादा पुरुषोत्तम होमाँ सिया हेतु वर उत्तम हो

जो तुम्हें जिई पूरे जीवन

हे रघुनन्दन! दशरथ नन्दन…,

 करबद्ध , तुम्हें शत शत वन्दन ।
जन-जन का प्रभु उद्धार करो !

आ , पीड़ा का भवपार करो !

करते हैं हम सब अभिनन्दन,

 हे रघुनन्दन! दशरथ नन्दन…, 

करबद्ध , तुम्हें शत शत वन्दन ।

Poonam Mishra


Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...