Home क्या हैं नारी

क्या हैं नारी

Share
Share

क्या कहते हैं क्या है नारी

 ना समझो इसको बेचारी

प्रेम की प्रतिमा इसको कहते

 संघर्षों से कभी ना हारे

त्याग ,समर्पण और सेवा,

 इसके आंचल  में रहता है।

 पलको में जिसके नीर भरा, द्रवित हृदय भी रहता है।

 नव पीढ़ी का निर्माण करें, पीड़ा को भी सुख कहती है।

 सृष्टि का रूप है यह नारी,

 जो सिसक सिसक कर रहती है ।

कभी सीता बनकर वनवासी ,अपना जीवन दे जाती है।

 कभी सावित्री का रूप धरा, यमराज को भी हर लाती है ।

नारी नर का सम्मान है, नारी नर की पहचान है,

 सृष्टि के रचयिता है नारी,

 जिस में बसते भगवान है ।

क्या कहते हैं क्या है नारी,

 ना समझो इसको बेचारी ।
प्रेम की प्रतिमा जिसको ,कहते संघर्षों से कभी न हारी।

उपमा शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन शामली ।

Share
Related Articles
Uncategorized

When Life Changes the Rhythm

Dancing Through Adversity: Dr. Ananda Shankar Jayant on Finding Strength, Purpose and...

Whats TrendingWhats Trending

From Global Productions to Building India’s Next IP Powerhouse

I’ve always believed that original stories have the power to shape culture,...

HealthLifestyle

The New Corporate Power Move: Why Fertility Preservation is the Ultimate Career Asset | Eraya Fertility

For decades, ambitious women have been told they can “have it all”—just...

Beauty & FashionLifestyle

Magical Blends Expands Its Skincare Portfolio – Launches upto 99% Natural Face Washes Range

Known for its effective ingredient-led serums and moisturisers, Magical Blends is now...