Home Dil se तुमको पता है?
Dil se

तुमको पता है?

Share
Share

तुमको पता है?

मोनालिसा की मुस्कान कहीं खो गई है!

उसकी आंखों की कशिश 

और होठों की मुस्कुराहट,

जिसे दुनिया का कोई भी

शख्स ढूंढ ही लेता था।
लूव्र की दीवार से,

वह मेरे कोने में आ छुपी है।

 डरी सहमी सी वहां खड़ी है।
थक गई थी मुस्कुराते हुए;

लाखों की भीड़ देखते- देखते..
आज रोने का मन किया तो

मेरे घर के कोने में आ लगी.
वह बंधे हुए हाथ उसने खोलकर मेरे कांधे पर रख दिए।

और उसकी आंख से दो बूंद आंसू बरस पड़े ..
बोली:

 मुझे यह मुस्कान नहीं चाहिए 

जो किसी की कूंची के अधीन हो!

मेरा हाथ थाम और मुझे अपने कांधे पर सर रखकर

 थोड़ा सा रो लेने दे।

मैं भाग कर आई हूं 

उस कलाकार की कल्पना से,

जो मुस्कान देते – देते मुझसे रोने का हक भी छीन ले गया।

तुमको पता है ?

उसको भी कुछ पता नहीं चला……

विनीता मिश्रा


Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...