Home Dil se मनवा कासे कहे
Dil se

मनवा कासे कहे

Share
Share

ना मात रहीं ना पिता रहे

मन किससे मन की बात कहे

ना वो दौर रहा ना वो ठौर रहा

बस यादों में जज़्बात रहे

जीवन के सारे सपन गये

ना बचपन के उत्पात रहे

सूने से घर के आंगन में

ना रंगों के अनुपात रहे

बारी बारी सब बिछड़ गये

मन में केवल आघात रहे

संसार का सच बस है इतना 

ना प्राण रहे ना गात रहे

जाना बूझा समझा सब कुछ

लेकिन ख़ुद से अज्ञात रहे

कितना कुछ बीता है फिर भी

हम ख़ुश उसके पश्चात रहे

Shared by : नीरजा शुक्ला ‘नीरू

                 

                        

Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...