Home Dil se वसंत 
Dil se

वसंत 

Share
Share

हम आधुनिक हैं….

 न मन में उमंग

 न तन में तरंग

न जीवन में उछंग

कहीं खो गया है वसंत …..

 हम आधुनिक हैं 

आधुनिकता  की आपाधापी में 

भौतिकता की आंधी में 

कहीं खो गया है वसंत 

सरसों आज भी फूलती है 

अमराई में आज भी बौर लगते हैं

फागुनी बयार आज भी मादक है

बागों में आज भी कोयल कूकती है 

परंतु हमारी संवेदना मृतप्राय हो गई है

न मन में उमंग

न तन में तरंग 

न  जीवन मे उछंग

कहीं खो गया है वसंत

हम आधुनिक हैं 

इक्कीसवीं सदी में हैं 

निरंतर दौड़ रहे हैं 

अनवरत् भाग रहे हैं 

देश में , विदेश में 

गली में , मोहल्ले में 

प्रकृति से दूर

कंक्रीट के जंगलों में 

सुख सुविधा की खोज में 

कुछ खोया है … तो कुछ पाया है

न मन में उमंग

न तन में तरंग

न  जीवन में उछंग

कहीं खो गया है वसंत

हम आधुनिक हैं 

किसको फुर्सत है 

देखने की – आम में बौर आ गये

या सरसों फूल रही है 

अब तो बारहों महीने 

फ्रूटी – माजा हमारे हाथों में है 

ए. सी . कूलर के आगे 

भूल गई फागुनी बयार 

मोबाइल , लैपटॉप , आईपॉड के नशे में 

कोयल की कुहू कुहू का क्या है अर्थ…

न मन में उमंग

न तन में तरंग

न जीवन में उछंग

कहीं खो गया है वसंत

हम आधुनिक हैं 

वसंत ने भी  अपना चोला बदल  लिया है 

अब वह वैलेन्टाइन डे बन गया है 

यदि हम वसंत मनायेंगें 

तो पुरातन पंथी कहलायेंगें 

किसको याद है 

कि मां सरस्वती का पूजन करना है 

अब तो मात्र खाना पूर्ति करना है ..

कहीं खो गया है वसंत

न मन में उमंग 

न तन में तरंग

न जीवन में उछंग

हम आधुनिक  हैं

वसंत मनाते हैं भी तो 

किटी पार्टियों में या 

सभा सोसायटियों में 

क्या होगा पीले कपड़ो से …..

मदनोत्सव तो हम मनायेंगें ही

लेकिन नाम होगा वैलिंटाइन डे 

न मन में उमंग

न तन में तरंग

न जीवन में उछंग

कहीं खो गया है वसंत

हम आधुनिक हैं

Shared by : पद्मा अग्रवाल

padmaagrawal33@gmail.com

                 

                        

Share
Related Articles
Dil se

रिश्ता

जीवन के कोरे पन्नों पे कुछ तुम लिख दो कुछ हम लिख...

Dil se

अंतस की बात

एक प्रश्नचिन्ह सा जीवन मेंजिसका जवाब न पाती हूँमैं सबके बीच में...

Dil se

गार्गी

This book is based on अदम्य, अटूट अस्तित्व A true book on...

Dil se

मनवा कासे कहे

ना मात रहीं ना पिता रहे मन किससे मन की बात कहे ना...

Dil se

 रंग बिरंगी होली 

जूही होली की तैयरियों में व्यस्त थी , लगभग एक हफ्ते पहले...

Ajanta Hospital TEX