Home Dil se अंतस की बात
Dil se

अंतस की बात

Share
Share

एक प्रश्नचिन्ह सा जीवन में
जिसका जवाब न पाती हूँ
मैं सबके बीच में रहती हूँ
फिर भी तन्हा रह जाती हूँ

जीवन के पृष्ठ पलटती हूँ
फिर उनको पढ़ती जाती हूँ
कहना चाहूं जाने क्या क्या
फिर भी कुछ कह ना पाती हूँ

जब अंतस क्रंदन करता है
मैं तब तब कलम उठाती हूँ
पृष्ठों को जब तक रंग ना लूँ
उस क्षण तक चैन ना पाती हूँ

क्या खोया क्या पाया अब तक
सब भूल के बढ़ती जाती हूँ
बस ऐसा ही ये जीवन है
ये सोच के ख़ुश हो जाती हूँ

Shared by : नीरजा शुक्ला ‘नीरू

                 

                        

Share
Related Articles
Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...

Dil se

कृष्ण जन्माष्टमी 

‘ऊधो मोहि बृज बिसरत नाहिं ‘…यदि आपको भी बृजभूमि  का  ऐसा ही...

Dil se

 पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Ajanta Hospital TEX