Home Dil se मैं खुशकिस्मत हूँ
Dil se

मैं खुशकिस्मत हूँ

Share
Share

                    

               मैं खुश किस्मत हूँ

               क्योंकि मेरे वो मुझे बहुत प्यार करते हैं

               मैं सोचती हूँ कि प्यार वो नहीं कि

              पति मंहगी बनारसी साड़ी

              लेकर आये या फिर गहने जेवर गढवाये

              जब वह प्यार भरी नजरों से मेरी ओर

              देख कर अनायास  कह उठते है   

              ये सूती साड़ी तुम पर कितनी खिलती है

              इस साड़ी में तुम कितनी सुंदर लगती हो

              उस समय मुझे भी उन पर बहुत प्यार आता है

              वह सूती धानी साड़ी मेरी यादगार साड़ी बन जाती है

              मेरा तन मन दोनों धानी धानी हो उठता है

             मेरी पलकें नई नवेली सी शर्मा कर झुक जाती हैं

             मैं खुशकिस्मत हूँ

                        क्यों कि मेरे वो मुझे बहुत प्यार करते हैं

            क्यों कि प्यार वह नहीं कि

           पति  मंहगे उपहारों से घर को भर दें

           मैं खुश हो जाती हूँ, जब मेरे वो

           मेरे जन्मदिन पर प्यार से मुस्कुराते हुये

           मेंरे जूड़े को बेले की लड़ियों से

           सजा कर हैप्पी वाला बर्थ डे बोलते हैं

          और प्यार से मेरी नरम  हथेलियों को अपनी

          मुट्ठी में बंद कर लेते हैं

           उन पलों में तन का बंधन

मन का बंधन बन

 मन भीग भीग उठता है ,….

मैं खुश किस्मत हूँ

क्यों कि मेरे वो मुझे बहुत प्यार करते हैं

मेरे   वो   मुझे मंहगे होटल में

ले जाकर खर्चीले डिनर नहीं करवाते

परंतु अपने आंगन में बैठ कर

खुले आसमान के नीचे

जब हम दोनों बैठकर

साथ में खाना खाते है और

प्यार भरे पल गुजारते हैं

वह खुशनुमा पल सारे कैंडिल लाइट डिनर

से ज्यादा आनंददायी होता है

उन  आत्मिक प्यार भरे पलों को जीकर

मैं खुश हो जाती हूँ

मैं खुश किस्मत हूँ

क्यों कि मेरे वो

मुझे बहुत प्यार करते हैं

पद्मा अग्रवाल

Padmaagrawal33@gmail.com

   

Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...