Home Dil se रिश्ता
Dil se

रिश्ता

Share
Share

जीवन के कोरे पन्नों पे कुछ

तुम लिख दो कुछ हम लिख दें

प्रश्नों के हल मिल जाएंगे

कुछ तुम पढ़ दो कुछ हम

पढ़ दें

कुछ श्वेत श्याम से चित्रों को

रंगों की दरक़ार है

चलो घोल के रंग उनचित्रों में

कुछ तुम भर दो कुछ हम भर दें

हम दोनों के बीच में कुछ कहा अनकहा बाक़ी है

चलो छोड़ के सब मतभेदों को

कुछ तुम कह दो कुछ हम कह दें

जीवन सुख दुःख का क़िस्सा है

दोनों की त्याग तपस्या है

चलो घर आँगन के लिए इसे

कुछ तुम कर दो कुछ हम कर दें

कुछ कमी रही है तुममें भी कुछ कमी रही है हममें भी

चलो भूल के उन सब कमियों को

कुछ तुम हँस दो कुछ हम हँस दें

हम दोनों दिल से जुड़े रहें

रिश्ता केवल ज़िस्मानी न हो

चलो कोशश कर अंतर्मन को

कुछ तुम छू लो कुछ हम छू लें

ये सफ़र यूँ ही कट जाएगा

संग संग में यूँ खिल जायेगा

चलो एक दूजे का हाथ थाम

कुछ तुम चल दो कुछ हम चल दें

Shared by : नीरजा शुक्ला ‘नीरू

                 

                        

Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...