Home Dil se मुक्त
Dil se

मुक्त

Share
Share

थोडी थोड़ी आजाद हो गई हूँ

 मैं  थोड़ी थोड़ी जिम्मेदारियों से आजाद हो गई हूँ 

अब मैं 60 पार कर सारे जहाँ की अम्मा बन गई हूँ 

बालों में चाँदी य़हाँ – वहाँ उतर आई है , आँखों पर ऐनक चढ गई है 

नजाकत दूर कहीं होती जा रही है  , कहते हैं सब मोटी हो गई हूँ 

सुबह जल्दी नहीं होती है , उठने की , रात की भी नहीं चिंता है होती 

नये नये पकवानों की अब फरमाइश भी नहीं होती 

परिंदे उड़ान भर कर दूर जा बसे हैं 

अब तो रोज बस उनके फोन का इंतजार बना रहता है 

चिड़ियों और पौधों  से बाते करके मन हल्का कर लेती हूँ ,

पौधों को नहलाती  धुलाती रहती  हूँ

रोज शामों को विचरने के लिये निकल जाती हूँ 

आवारगी से , यहाँ वहाँ विचरती रहती हूँ 

मैं अब किसी से नहीं डरती हूँ

कहते हैं वो भी … अब मैं बदल सी गई  हूँ

थोड़ी थोड़ी जिम्मेदारियों से आजाद हो गई हूँ

लिखने लगी हूँ कहानी , 

करने लगी हूँ टूटे फूटे शब्दों को जोड़ कर कवितायें

फिर भी आइने में खुद को देख कर , जब तब सँवरती हूँ

वक्त नहीं था  पहले , अब पहले सा वक्त नहीं ..

खोजती रहती हूँ नित नये दोस्त ,उन्हीं में मशगूल रहती हूँ 

थोड़ी थोड़ी जिम्मेदारियों से आजाद हो गई हूँ

मन सबल हो गया है मेरा लेकिन अब एहसास हो गया है निर्बल 

पीड़ा देख कर हर किसी की , मैं मन ही मन  सिसक उठती हूँ 

सिर्फ माँ थी पहले… अब नानी बन गई हूँ 

थोड़ी थोड़ी जिम्मेदारियों से आजाद  हो गई हूँ.

Shared by : पद्मा अग्रवाल

padmaagrawal33@gmail.com

                 

                        

Share
Related Articles
Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...

Dil se

 खिलखिलाती हँसी …..

 थोड़ी सी खिलखिलाती हँसी      बहुत दिनों के बाद पकड़ में आई  हो       ...

Dil se

बुढापा

कल रात मैं  जब सोई थी   मीठे  सपनों में खोई थी  तभी...