Home Dil se शिक्षक
Dil se

शिक्षक

Share
Share

 शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। वह अपने प्रयास और शिक्षण तकनीकों से छात्रों के भविष्य का आधारशिला रखता है। यह कहना है राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 से पुरस्कृत शिक्षक खुर्शीद अहमद का, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सहवा क्षेत्र देसही देवरिया का।*बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता हेतु प्रयास*–   
    ‌‌ विज्ञान विषय को रुचिकर, बोधगम्य सहज और सरल बनाने के लिए शिक्षण में विभिन्न नवाचार विधियों का प्रयोग  खुर्शीद अहमद द्वारा किया जाता है जैसे- कक्षा शिक्षण में स्वनिर्मित TLM/मॉडल का प्रयोग प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल ,लर्निंग कॉर्नर, आईसीटी ,super30 क्लास का संचालन ,शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, खेल व रोलप्ले विधि द्वारा कक्षा शिक्षण ,पाठ्य सहगामी गतिविधियां जैसे -बाल संसद, विज्ञान क्लब, स्काउटिंग ,हम सक्षम हैं, नाटक मंचन ,वाद-विवाद, शैक्षिक भ्रमण ,समर कैंप, स्कूल मेरा घर आदि। खुर्शीद अहमद ने अपना यूट्यूब चैनल *खुर्शीद अहमद TLM संसार* के नाम से बना रखा है।*यूट्यूब लिंक*-जहां शैक्षिक प्रयास , नवाचार संकलित हैं–https://youtube.com/channel/UCrXARn8i-c5b7JHQ0yuLhbw

*विद्यालय की उपलब्धियां*–

विगत वर्षों में विद्यालय को अनेक राज्य स्तरीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं–

*1*-उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार 2019 बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्राप्त है।
*2*-इंस्पायर अवार्ड हेतु विद्यालय की छात्रा आलिया चयनित है।
*3*-राज्य स्तरीय मेरी उड़ान प्रतियोगिता में विद्यालय के 3 छात्र विजेता रह चुके हैं।
*4*-मंडल स्तरीय /जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छात्र अनेक बार विजेता रह चुके हैं।
*5* राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय लगातार दो बार  वर्ष 2018 एवं 2019 में विजेता रहा है।*6*-राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा 2020 में विद्यालय की छात्रा कुमारी सलोनी  गोंड चयनित हुई है।
*व्यक्तिगत  सम्मान एवं पुरस्कार*-खुर्शीद अहमद को प्रयास को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है।   *1*-उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 से पुरस्कृत।
*2*-विशिष्ट प्रतिभा सम्मान 2019, (एससीईआरटी)
*3*-बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सम्मान-2019
*4*-कला, क्राफ्ट एवम पपेट्री पुरस्कार –2020,(एससीईआरटी)
*5*-आदर्श पाठ योजना पुरस्कार वर्ष 2018, 2019 ,2020 एवं 2021 (एससीईआरटी)
*6*-कहानी सुनाओ प्रतियोगिता पुरस्कार वर्ष 2018 एवं 2019 (एससीईआरटी)
*7*-नाट्य प्रतियोगिता पुरस्कार 2020, (एससीईआरटी)
*8*-जिला स्तरीय उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार -2020
*9*-विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता के लिए जनपद एवं मंडल स्तरीय प्रशस्ति पत्र प्राप्त हैं।


खुर्शीद अहमद,

Share
Related Articles
Dil se

तन मन रंगों से सराबोर हो गया ——

‘आज बिरज में होरी रे रसिया ‘  गले में ढोलक लटकाये हुये...

Dil se

रंगीली होली के विविध रूप रंग—-

रंग बरसे भीगे चुनर वाली…..रंग बरसे …. रंगों का त्योहार , भांग...

Dil se

इश्क

  ‘ हेलो, प्रिटी गर्ल ‘     ‘ यंगमैन आई ऐम गीत’  “ ओह व्हाट्स ए...

Dil se

 रोज डे

ललिता अपनी बॉलकनी पर खड़ी हुई थी तभी उनकी निगाह  अपने घर...

Dil se

पति पत्नी के रिश्ते  में मजबूती लाने के लिये प्रयास आवश्यक हैं 

शादी सात जन्मों  का बंधन  है … जोड़ियाँ ऊपर से बन कर...